भोपाल

बीयू और भोज यूनिवर्सिटी में डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम, 20 दिन में आएगा रिजल्ट

MP News digital Valuation system: राजा भोज ओपन यूनिवर्सटी में रखा 2 करोड़ का बजट, बीयू और भोज दोनों ही संस्थानों में मैन्यूअल तरीके से होगी कॉपियों की जांच, जानें कैसे काम करेगा डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम?

2 min read
Apr 06, 2026
MP News Digital Valuation system in bu and bhoj open university
MP News Digital Valuation system in bu and bhoj open university (photo:patrika creative)

MP News Digital Valuation System: बीयू और मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी में अब परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल होगी। दोनों विश्वविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन (डिजिटल वैल्यूएशन) सिस्टम को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। नई व्यवस्था से 20 दिन में रिजल्ट आ जाएगा और मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी। बीयू में हर साल लगभग 25 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता है, वहीं भोज विवि में 70 हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। दोनों संस्थानों में अब तक कॉपियों की जांच मैन्युअल तरीके से होती रही है।

स्कैनिंग पर करोड़ों खर्च

बीयू के आकलन के अनुसार एक उत्तर पुस्तिका की स्कैनिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग पर करीब 30 रुपए खर्च आएगा। इस हिसाब से कुल 25 लाख कॉपियों पर लगभग 7.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं भोज यूनिवर्सिटी ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए हाल ही में हुई बजट बैठक में करीब 2 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके अलावा सर्वर, डेटा स्टोरेज, तकनीकी स्टाफ और मेंटेनेंस पर भी अलग से खर्च किया जाएगा।

स्टूडेंट्स का क्या फायदा?

-रिजल्ट समय पर आएगा, सत्र लेट नहीं होगा

- हर पेज की जांच होगी, पन्ने नहीं देखे गए जैसी शिकायतें खत्म

- अंकों का टोटल ऑटोमेटिक, गलती की गुंजाइश नहीं

- पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद

कैसे काम करेगा डिजिटल सिस्टम

नई व्यवस्था में हर उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षक ऑनलाइन ही कॉपियों की जांच कर सीधे अंक दर्ज करेंगे। जैसे ही अंक डाले जाएंगे, वे ऑटोमेटिकली अंकपत्र में जुड़ते जाएंगे। इससे जोड़-घटाव या एंट्री की गलती की संभावना खत्म हो जाएगी।

15 दिन में मूल्यांकन

विश्वविद्यालयों का दावा है कि डिजिटल वैल्यूएशन लागू होने के बाद 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर अधिकतम 20 दिन में रिजल्ट जारी किया जा सकेगा। इससे छात्रों का सेशन समय पर पूरा होगा और प्रवेश प्रक्रिया भी समय पर शुरू हो सकेगी।

Published on:
06 Apr 2026 09:20 am