भोपाल

अचानक सीएम हाउस पहुंच गए 62 गांवों के किसान, ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए कहा ‘धन्यवाद’

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड परियोजना को सामान्य हाईवे की स्वीकृति मिल गई है।
less than 1 minute read
Mar 15, 2026
ujjain news

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड परियोजना को सामान्य हाईवे की स्वीकृति मिलने के बाद 400 किसान अचानक भोपाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की और आभार जताया। साथ ही मांग उठाई कि जमीन के लिए मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दें।

दरअसल, सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। पहले उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड परियोजना को एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनाया जाना था। जिससे आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही थी। जिसके बाद किसानों ने सामान्य हाईवे के रूप में इसे विकसित करने की मांग उठाई थी।

बाजार रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग

किसानों के द्वारा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से देने की बात कही गई है। सीएम ने भी आश्वासन दिया है कि उज्जैन-इंदौर ग्रीनफील्ड रोड की तरह परियोजना में भी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों ने लगाया आरोप

किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन के द्वारा साल 2024-25 की गाइडलाइन में जमीन के दामों में केवल लगभग 1700 रुपये प्रति हेक्टेयर से लेकर 5 से 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक की बढ़ोतरी की गई है।

Updated on:
15 Mar 2026 05:32 pm
Published on:
15 Mar 2026 05:32 pm