भोपाल

शहर के सबसे बड़े केबल स्टे ब्रिज का रास्ता साफ, 2 किमी लंबा विशालकाय पुल देगा ट्रैफिक से राहत

MP News: पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा ये नया प्रोजेक्ट, अब जल्द शुरू हो सकेगा काम..

2 min read
Aug 28, 2025
Longest Cable Stay Bridge Bhopal

MP News: शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब पर 1990 के बाद अब एक नया रास्ता तैयार होने जा रहा है। वेटलैंड साइट के नियमों में प्रोजेक्ट उलझने के बाद अब निर्माण एजेंसी ने बीच का रास्ता निकाल लिया है। केंद्र और राज्य की मंजूरी के बाद वेटलैंड साइड में कंस्ट्रक्शन नहीं करने के नियम आड़े आ रहे थे। इसके विकल्प के तौर पर तालाब की गहराई में अब केवल दो सपोर्टिंग कॉलम तैयार कर विशालकाय केवल स्टे ब्रिज तैयार किया जाएगा।

तटीय इलाके की प्राकृतिक संरचना से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। शहरके पॉलिटेक्निक चौराहे से कमला पार्क होकर यह ब्रिज वाहन चालकों को सीधा लालघाटी तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में इसके लिए एकमात्र साधन वीआईपी रोड है जो शहर के 18 लाख से ज्यादा वाहनों के लिए अब बॉटल नेक साबित होती जा रही है। उल्लेखनीय की ऐसा ही एक प्रयोग नगर निगम कमला पार्क से रेत घाट तक केवल स्टेब्रिज बनाकर कर चुका है। छोटा तालाब पर आर्च ब्रिज भी ऐसा ही एक उदाहरण है। अब लोक निर्माण विभाग शहर का सबसे बड़ा केवल स्टेट ब्रिज बनाने जा रहा है जिसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर आंकी गई है।

ये भी पढ़ें

अगले 72 घंटे जमकर बरसेगा पानी, 10 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम एक्टिव

बड़ा तालाब पर ट्रैफिक के ये प्रोजेक्ट भी आए

-वीआइपी रोड का निर्माण 1990 के दशक में भोज वेटलैंड परियोजना के तहत हुआ था। तभी से इसके रखरखाव और विस्तार की बात उठती रही है, लेकिन 2025 तक कोई ठोस योजना नहीं बना पाए।

- वीआइपी रोड चौड़ीकरण के तहत 6.71 लंबाई के 8 लेन लेक कॉरिडोर के प्रस्ताव को अक्टूबर 2023 में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इस परियोजना की लागत 3,155 करोड़ थी और यह कमला पार्क से शुरू होकर वीआईपी रोड के समानांतर बनना थी। केंद्रीय वेटलैंड अथॉरिटी ने आपत्ति जताई, जिससे परियोजना लगभग रद्द होने की स्थिति में है।

-बड़ा तालाब पर वीआईपी रोड समानांतर रोड के तहत भदभदा से संतनगर तक एक नया प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया। ये प्राथमिक चरण में रहा।

- मिनी-सी ङ्क्षलक नाम से नगर निगम ने प्रोजेक्ट तय किया था। इसमें कमला पार्क के पास से बड़े तालाब पर एक पुल बनाने के प्रस्ताव थे।

- प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा तालाब पर बैरागढ़ की ओर जाने के लिए स्काई कार का प्रस्ताव तय किया था।

-नगर निगम चुनाव के समय आरकेएमपी से बैरागढ़ की ओर स्काई वे बनाने की बात हुई थी।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट से नाबालिग को मिली 31 सप्ताह के गर्भपात की अनुमति

Published on:
28 Aug 2025 08:15 am
Also Read
View All

अगली खबर