भोपाल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, एमपी के कई शहर ‘बंद’

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है, मध्य प्रदेश के लगभग हर जिले और शहर में बाजार बंद... आज सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन...

3 min read
Dec 04, 2024

MP News protest against atrocities on hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर शहर में रोष है। इसके विरोध स्वरूप लगातार प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर विरोध का सिलसिला चल रहा है। इसे लेकर लोग केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन भी इसे लेकर कड़ा विरोध जता रहे हैं। बुधवार को शहर में बाजार से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन का नजारा है।

इसे लेकर बुधवार को भोपाल बंद है और शहर के बाजार बंद हैं। वहीं भारत माता चौक (डिपो चौराहा) पर दोपहर 2 बजे सकल हिन्दू समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में अनेक संगठनों के लोग जुटेंगे। भोपाल बंद को लेकर शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने एक बैठक करके बंद का निर्णय लिया। वहीं मंगलवार को पुराने शहर के थोक किराना, दाल-चावल, तेल-शक्कर

दोपहर 2 बजे भारतमाता चौराहे पर जुटेगा हिंदू समाज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से सकल हिंदू समाज की ओर से होगा। इसमें हिंदु समाज के सभी संगठन के साथ सभी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन शामिल होंगे, साथ ही समाजसेवी, साहित्यकार, शिक्षक, सेना के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त अफसर, डॉक्टर और प्रोफेशनल भी शामिल होकर अपना विरोध जताएंगे। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय भी उपिस्थत रहेंगे।

पुराने शहर भी बंद

पुराने शहर के प्रमुख बाजारों में संचालित दुकानें 4 दिसंबर को बंद हैं। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील पंजाबी ने बताया कि बांग्लादेश ने अपनी सभी हदें पार कर दी हैं। वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। इसके विरोध में सभी व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है।

न्यू मार्केट 4 बजे तक रहेगा बंद

न्यू मार्केट बुधवार को शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय बलेचा ने बताया कि बंद की जानकारी सभी व्यापारियों को दे दी गई है।

मंडी आज रहेगी बंद

अनाज व्यापारियों ने भी बांग्लादेश की घटनाओं और अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में अनाज नीलामी बंद रखने की घोषणा की है।

भोपाल चैंबर ने किया प्रदर्शन का समर्थन

व्यापारियों की प्रमुख संस्था भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भोपाल में होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सभी संगठनों से कहा है कि वे बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करें। चैंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओ पर अत्याचार हो रहा है। इसी प्रकार बंद का कैट ने भी समर्थन किया है। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री रमाकांत तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ खड़ा है।

अभा साहित्य परिषद ने जताया रोष

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की भोपाल इकाई ने रोष व्यक्त किया है। परिषद ने कलमकारों से आव्हान किया है कि वे 4 दिसंबर को भारत माता चौराहे पहुंचे। परिषद के साथ भेल हिंदी साहित्य परिषद, अखिल भारतीय कला मंदिर, राष्ट्रीय कवि संगम, दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय, मध्यप्रदेश हिन्दी लेखिका संघ, निर्भया साहित्यिक सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्थान भी इसमें हिस्सा लेंगे।

उधर इंदौर में भी बाजार बंद, सड़क पर उतरे लोग

उधर एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लोग सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। हाथों में पोस्टर और माथे पर काली पट्टी बांधे भी लोग नजर आ रहे हैं। बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि हिंदुओं पर अत्याचार के इस मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए... यहां देखें तस्वीरें

इंदौर में सड़कों पर उतरे लोग
इंदौर में विरोध प्रदर्शन जारी
Updated on:
04 Dec 2024 10:04 am
Published on:
04 Dec 2024 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर