MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह नेे बड़ा बयान दिया है।
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे चर्चित ऐशबाग ब्रिज को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस ब्रिज के एंगल को सही बताया है। उन्होंने गुरुवार को जबलपुर में मीडिया से बातचीत में बताया कि ब्रिज को लेकर कोई समस्या थी ही नहीं, लेकिन उसका प्रचार-प्रसार इस तरह किया गया कि वह सुर्खियों में आ गया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 90 डिग्री का कोई मुद्दा नहीं था। इस तरह के पुल और चौराहे देश और प्रदेश में बहुत सारे बने हुए हैं। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि सेफ्टी मेजर्स का पालन हुआ है या नहीं और इस मामले में पालन किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि जहां पुराने शहर और पुरानी बसाहट होती है। वहां जब पुल और सड़कों का निर्माण करना होता है। तो जगह की कमी के कारण 90 डिग्री पर जाना पड़ता है। कई बार ऐसी परिस्थितियां बनती हैं।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई में कहा कि बुधवार को 90 डिग्री ब्रिज मामले में मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच के सामने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सिविल इंजीनियरिंग विभाग की जांच रिपोर्ट पेश की गई थी। मैनिट की रिपोर्ट के बाद मुख्य न्यायाधीश ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जब ठेकेदार ने लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के अनुसार ही काम किया है। तो फिर उस पर कार्रवाई क्यों की गई?ठेकेदारों को सजा नहीं, बल्कि मेडल मिलना चाहिए।