MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी की कर्मचारी को 2500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
MP News: मध्य प्रदेश में एक के बाद एक रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त और EOW शिकंजा कस रहे हैं। मगर, रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां पर लोक निर्माण विभाग की कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
कार्तिकचंद्र सरकार जाटखेड़ी रोड भोपाल के बताया कि वह लोक निर्माण विभाग संभाग-1 में वायरमेन के पद पर कार्यरत हैं। उनका रिटायरमेंट अगस्त महीने में होना है। उनके रिटायरमेंट का मामला सुलझाने और शासन से मिलने वाले भुगतान की एवज में स्थापना शाखा में कार्यरत अर्शी खान ने 6 हजार रूपये मांगे थे।
आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायती आवेदन दिया। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर सोमवार को अर्शी खान को कार्यालय के सामने से 2500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।