भोपाल

एमपी में सरकारी शिक्षक के 13,089 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरु होंगे आवेदन

MP News: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां 13089 पदों पर भर्ती निकली है।

less than 1 minute read
Jul 17, 2025
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राइमरी टीचर के 10,150 पदों और जनजातीय विभाग के 2,939 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 3 साल में इतने प्रतिशत तक बढ़ेगा डीए

कब शुरु होगी आवेदन प्रक्रिया


आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से 1 अगस्त तक चलेगी। पात्रता रखने वाले उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये होगी पात्रता


इस भर्ती में पात्रता के लिए D.El.Ed (डीएलएड) और B.El.Ed (बीएलएड) पास उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। B.Ed वाले इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही उम्मीदवारों के 50% अंकों के साथ 12वीं पास + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा / विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता। 45% अंकों के साथ 12वीं पास + एनसीटीई (NCTE) के 2002 विनियमों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। 50% अंकों के साथ 12वीं पास + बी.एल.एड. (4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक)। स्नातक डिग्री + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष।

क्या होगी आयु


इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है। जो कि 1 जनवरी 2025 से मान्य होगी। इसमें अधिकतम सामान्य वर्ग के 40 साल वाले लोग पात्रता रख पाएंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग को वालों को 45 वर्ष तक छूट होगी।

कब होगी परीक्षा


मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB के द्वारा परीक्षा की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होगी। परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो दिन होगी ‘मूसलाधार बारिश’, 11 जिलों में अत्याधिक वर्षा का ‘रेड अलर्ट’

Published on:
17 Jul 2025 08:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर