
MP News: मध्यप्रदेश के 7.50 सरकारी कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार के द्वारा पहली बार तीन साल का रोलिंग बजट तैयार किया जा रहा है। जिसका असर 2026-27 के बजट में दिखेगा। इसके चलते आने वाले 3 सालों में कर्मचारियों और पेंशनरों को 94 प्रतिशत तक का फायदा होगा। इसमें हर साल तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
इस साल सरकार के द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से तीन साल का रोलिंग बजट तैयार करने के लिए आगामी 28 जुलाई से बैठकों का दौर शुरु हो जाएगा। समस्त विभागों से नई योजनाओं के प्रस्ताव 31 अक्टूबर तक ले लिए जाएंगे। वहीं, संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 4 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी का प्रावधान होगा।
सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर 2026-27 में खर्च 65 हजार 900 करोड़ रुपए होगा। 2027-28 में 69 हजार करोड़ और 2028-29 में 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जीरो बजट प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके चलते वित्तीय प्रबंधन में मजबूती आएगी। आने वाले वित्तीय वर्षों के रोलिंग बजट का फैसला विकसित मध्यप्रदेश-2047 पर केंद्रित होगा।
सभी विभागों को यह भी निर्देशित किया गया है कि योजना पर क्यों खर्च किया जा रहा है और भविष्य में उसका क्या लाभ होगा। साथ ही इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव क्या होगा।
Published on:
15 Jul 2025 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
