भोपाल

21 फरवरी को जुटेंगे प्रदेशभर के कर्मचारी, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दी चेतावनी

mp news: प्रदर्शन में नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित प्रदेश भर के कर्मचारी शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
statewide employees protest 21 february 15 point demands ambedkar maidan

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी, आउटसोर्स और सफाई कर्मियों की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक 21 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गई थी। संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शन में नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मध्याह्न भोजन रसोइया और आशा-उषा कार्यकर्ता सहित प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी अंबेडकर मैदान में जुटेंगे।

ये भी पढ़ें

टैटू से खुली बक्से में मिले महिला के शव की गुत्थी, प्रेमी निकला हत्यारा

मुख्य मांगे और समस्याएं

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगियों को नियमित कर्मचारियों का दर्जा देकर शासकीय सुविधाएं दी जाएं। कोटवारों की सेवा भूमि उनके नाम करने और आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन 30,000 रुपये निर्धारित कर पीएफ की सुविधा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। जेपी अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। पीएफ की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

आउटसोर्स आयोग के गठन की मांग

नेताओं ने मांग की है कि भर्ती एजेंसी के माध्यम से न होकर शासकीय व्यवस्था से हो और उत्तर प्रदेश व हरियाणा की तर्ज पर 'आउटसोर्स आयोग' का गठन किया जाए। मीटिंग में लोक वेतन कर्मचारी संघ के महामंत्री गौरी शंकर मालवीय, जिला अध्यक्ष राम सेन, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

एमपी में दोस्त के कमरे में MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला, 3 दिन पहले वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

Published on:
13 Feb 2026 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर