भोपाल

‘ब्रेन में सूजन, आंखों से दिखना कम…’ साध्वी प्रज्ञा की हालत हुई खराब

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मुंबई स्पेशल एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 07, 2024
sadhvi pragya

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मुबंई स्पेशल एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। जिसको लेकर साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस को घेरते हुए लिखा है कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ एटीएस कस्टडी तक ही नहीं। मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए हैं।

ट्वीट के माध्यम से साध्वी प्रज्ञा ने साधा कांग्रेस पर निशाना


पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आगे लिखा कि ब्रेन में सूजन,आँखों से कम दिखना,कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओंसे पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा हैl जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगीl

पूर्व सांसद के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट


मुबंई की एनआईए कोर्ट ने 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्च में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई शामिल नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने जज एके लाहोटी की तरफ से कहा गया कि मामले में अंतिम बहस हो रही है। इसलिए प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उपस्थिति जरूरी है। पूर्व सांसद के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया है। जो कि 13 नवंबर तक वापस लिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट में पेश होना होगा।

Updated on:
07 Nov 2024 01:49 pm
Published on:
07 Nov 2024 01:40 pm