भोपाल

एमपी में सरकारी टीचर बनते ही बदली पत्नी, पति से मांगा तलाक

mp news: किसान पति ने शादी के बाद पत्नी को स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड कराया, कोचिंग भी कराई।

2 min read
Jan 14, 2026
wife seeks divorce from farmer husband after became government teacher

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में इन दिनों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो पति-पत्नी के रिश्तों के कड़वे सच को उजागर कर रहे हैं। जिस पति ने खुद कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद मेहनत कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया लेकिन अब वही पत्नी सरकारी नौकरी मिलने के बाद पति से किनारा करना चाह रही है और पति से तलाक की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में केस लगाया है। बीते दिनों भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें एसआई बनने के बाद पत्नी अपने पुरोहित पति से शर्मिंदगी महसूस करने लगी और उससे तलाक मांगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद पत्नी को पति से होने लगी शर्मिंदगी, मांगा तलाक

सरकारी टीचर बनते ही बदली पत्नी

भोपाल से लगे एक गांव में रहने वाले पति-पत्नी का ये मामला है। पति-पत्नी की पहचान उजागर न हो इसे ध्यान में रखते हुए खबर में उनके परिवर्तित नाम दिए जा रहे हैं। मुकेश कुमार (बदला हुआ नाम) पेशे से किसान हैं जिन्होंने शादी के बाद अपनी पत्नी दिव्या (बदला हुआ नाम) को स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड कराया। इतना ही नहीं भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी कराई। लेकिन अब जब दिव्या सरकारी शिक्षक बन गई है तो वो पति मुकेश कुमार के साथ रहने में शर्मिंदगी महसूस करने लगी है इसलिए वो पति के साथ नहीं रहना चाहती और तलाक के लिए फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

एसआई बनते ही पत्नी ने मांगा पति से तलाक

वहीं बीते दिनों भी भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। उस मामले में पुरोहिताई करने वाले पति ने संघर्ष कर पत्नी को पढ़ा-लिखाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई। पति की मेहनत तो सफल रही लेकिन पत्नी जैसे ही सब इंस्पेक्टर बनी तो अब उसे पुरोहित पति के स्टेट्स से शर्म आने लगी। पति के धोती कुर्ता पहने और शिखा रखने के कारण वो पति के साथ कहीं भी बाहर जाने पर शर्मिंदगी महसूस करने लगी और इसलिए उसने भी पति से तलाक मांगा है। इतना ही नहीं काउंसलिंग के दौरान भी एसआई पत्नी ने पुरोहिताई करने वाले पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया है। फिलहाल दोनों मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें

शादी के 17 दिन बाद प्रेमी ‘चाचा’ के साथ भागी बेटी, पापा से मिलने आई फिर…

Published on:
14 Jan 2026 07:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर