
DSP Santosh Patel- मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। भोपाल में गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची जारी करते हुए डीएसपी रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, पीथमपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) की नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में इसी कैडर के अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। डीएसपी की तबादला सूची में डीएसपी संतोष पटेल DSP Santosh Patel का नाम भी शामिल है। इसी के साथ उनकी पत्नी की अपील पर मुहर लगी है। डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी ने नियमों का हवाला देते हुए लिखा था कि मेरे पति का ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। उनकी भावुक अपील पर डीएसपी पटेल को बालाघाट से हटाकर भोपाल बुला लिया है। बालाघाट में गृह विभाग ने कई अधिकारियों को अहम दायित्व दिए हैं।
गृह विभाग द्वारा कुल 65 डीएसपी की तबादला सूची जारी की गई है। इसके अलावा बालाघाट हॉक फोर्स में डीएसपी रैंक के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी पदस्थ किया है। इसके साथ ही जिले में एसडीओपी के पद पर राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।
जिन 65 डीएसपी के तबादले किए उनमें डीएसपी संतोष पटेल का नाम भी शामिल है। वे अभी हॉकफोर्स बालाघाट में सहायक सेनानी के पद पर तैनात थे। यहां से उनका तबादला भोपाल किया गया है। उन्हें भोपाल कमिश्नरेट में एसीपी नियुक्त किया गया है।
बता दें तबादले से दो दिन पहले डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी की एक अपील सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। पत्नी ने लिखा था कि बालाघाट में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नियम है कि वहां एक साल की ड्यूटी होगी लेकिन मेरे पति को ड्यूटी करते हुए एक साल पांच महीने हो चुके हैं। अभी तक ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं आई है। बच्चों के स्कूल में एडमिशन करवाना है। मां बीमार रहती हैं, समय पर दवाईयां नहीं हो पाती।
बालाघाट में गृह विभाग ने कई अधिकारियों को अहम दायित्व दिए हैं। दीपक तोमर एसडीओपी लांजी बालाघाट, चंद्रशेखर पांडे एसडीओपी बैहर बालाघाट, अभिषेक गौतम एसडीओपी परसवाड़ा, बालाघाट पदस्थ किए हैं।