भोपाल

IAS-IPS अफसरों के तबादलों पर गर्माई सियासत, जीतू पटवारी ने पूछे कड़े सवाल

MP Politics : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को हुए IAS IPS ट्रांसफरों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

2 min read

MP Politics : मध्य प्रदेश में देर रात बड़ी प्राशसनिक सर्जरी की गई है। प्रदेश में 47 आईएएस और आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। शनिवार देर रात को हुए तबादलों को लेकर अब मध्य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इन ट्रांसफरो पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल करते हुए सरकार पर निशाना साधा हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रांसफर पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए! मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्य प्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस ठीक होगा? अपराधों में कमी आएगी और जनता की परेशानियां भी कम होंगी! लेकिन, क्या ऐसा होगा?

पीसीसी चीफ ने उठाए सवाल

आपको बता दें कि शनिवार देर रात 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किये गए हैं। इस दौरान 7 जिलों के कलेक्टरों और 7 एसपी का को भी इधर से उधर किया गया है।

Updated on:
11 Aug 2024 03:08 pm
Published on:
11 Aug 2024 03:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर