भोपाल

लाडली बहना योजना पर सियासत, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जीतू पटवारी का बीजेपी पर वार

MP Politics on Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में महंगाई की मार को लेकर कांग्रेस का लाडली बहना योजना पर निशाना, सरकार पर किया जमकर वार... देखें वीडियो..

2 min read
Mar 17, 2026
MP politics on Ladli Behna Yojana(Photo:patrika creative)

MP News Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस नेता और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपए की राशि को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश की लाडली बहनों से सवाल पूछते हुए कहा है कि मौजूदा महंगाई के मुकाबले ये राशि पर्याप्त है?

पटवारी ने कहा कि आज आम परिवारों पर खर्च का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली बिल, रसोई गैस और बच्चों की पढ़ाई जैसे जरूरी खर्च पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपए तक पहुंच चुका है। अब यदि संकट बढ़ता रहा, तो हालात ऐसे होंगे कि सिलेंडर के लिए 2000 रुपए तक चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें

MP में TET अनिवार्यता पर घमासान, बीजेपी सांसद के बगावती तेवर, 1.5 लाख शिक्षकों को नौकरी का डर

परिवारों में बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता

यही नहीं जीतू पटवारी ने एमपी में परिवारों में बढ़ते बेरोजगार सदस्यों को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा की कई घरों में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार बैठे हैं, कुछ नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं, इससे आर्थिक दबाव और बढ़ा है। ऐसे में सीमित आर्थिक सहायता से घर का पूरा बजट गड़बड़ा रहा है, जिसे संभाल पाना अब मुश्किल हो रहा है।

महिलाओं से की अपील

जीतू पटवारी ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने और परिवार की आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। उसे ध्यान रखते हुए ही सोच-समझ कर निर्णय लें। उनका कहना था कि एक बार की आर्थिक सहायता से स्थायी राहत नहीं मिल सकती, बल्कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को गंभीरता से लेना जरूरी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि महंगाई की मार से बचने अब तो जागरूक होना होगा।

जिनको लाडली बहना के 1500 रुपए मिल रहे हैं, आपकी बिजली का बिल कितना आ रहा है, ये गैस की टंकी अभी हजार की आ रही थी, अगर संकट बढ़ता रहा तो यही हजार की टंकी ब्लैक में 2000 की लेनी पड़ेगी, महंगाई बढ़ी है 1500 रुपए प्रलोभन वोट के लिए ईमानदारी से देखिए आज आपके घर में कितने बच्चे बेरोजगार हैं, पढ़ाई का खर्चा कितना बढ़ गया है। ये अहसास भी बहनों को होना चाहिए, वोट देते वक्त 1500, वोट देते वक्त नफरत, वोट देते वक्त एक बार का प्रलोभन किसी भी समाज को किसी भी परिवार को सुख नहीं दे सकता। उन्होंने आगे कहा कि बहनों महंगाई की मार से बचने अब तो जागरूक होना ही पड़ेगा।
-जीतू पटवारी, एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष।

ये भी पढ़ें

आपकी नसों में भी प्लाक/ब्लॉकेज! जानें क्या है? कैसे बनता है और कब बढ़ाता है हार्ट अटैक रिस्क?

Published on:
17 Mar 2026 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर