भोपाल

MP Rain: लॉ-नीना का असर, देरी से जाएगा मानसून, सितंबर में 109% बारिश होने के आसार

MP Monsoon: प्रदेश में इस साल मानसूनी बारिश लंबे समय तक होने की संभावना, अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक हो सकती विदाई

less than 1 minute read
Sep 01, 2024
Monsoon

MP Monsoon: राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान का कहना है कि सिंतबर भी सूखा नहीं बीतेगा। वहीं विभाग के के आंकलन के अनुसार आने वाले समय में अलनीना की स्थिति उदासीन रहेगी।

जबकि, लॉ-नीना जो मानसून के लिए अच्छा माना जाता है, मानसून के आखिरी चरण में विकसित हो सकता है। ऐसे में सितंबर में भी अच्छी बारिश की उमीद है। सितंबर में औसत से 9 फीसद से अधिक यानी 109 प्रतिशत बारिश की उमीद है।


मानसून कीविदाई देरी से होने का ट्रेंड

पिछले तीन साल से मानसून की विदाई देरी से होने का ट्रेंड चल रहा है। इस साल में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक हो सकती है। इस साल प्रदेश में मानसूनी बारिश लंबे समय तक होने की संभावना है। सितंबर माह के मध्य में कम दबाव बनने से मॉनसून की विदाई अक्टूबर माह के पहले तक हो सकती है।

पहला सप्ताह

बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया सक्रिय होगा। कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

दूसरा सप्ताह

ज्यादा स्ट्रांग सिस्टम नहीं रहेगा। लेकिन चक्रवाती घेरा बन सकता है। इससे मध्यम वर्षा हो सकती है।

तीसरा सप्ताह

मजबूत सिस्टम की उमीद नहीं। मानसून ट्रफ मप्र के उत्तरी हिस्सों से गुजरने की उमीद और कम बारिश।

चौथ सप्ताह

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में सिस्टम की उमीद। जिसके कारण हल्की बारिश हो सकती।

फसलों पर यह असर

मानसून की वापसी में देरी की वजह से अधिक बारिश होगी और यह गर्मी में बोई फसलों धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दलहन पर बुरा असर पडे़गा, जो सितंबर के मध्य कटने लगती हैं।

Updated on:
27 Oct 2024 05:47 pm
Published on:
01 Sept 2024 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर