भोपाल

MP Travel Mart 2026 का आगाज, वैश्विक पर्यटन में नई पहचान बनाने की तैयारी

MP Travel Mart 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के सातवें संस्करण का शुभारंभ कार्यक्रम।
2 min read
MP Travel Mart 2026
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (फोटो सोर्स: @JansamparkMP)

Bhopal News :मध्य प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और राज्य में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के सातवां संस्करण बुधवार को शुभारंभ हुआ है। राजधानी भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एमपी ट्रैवल मार्ट–2026 में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) द्वारा तैयार मल्टी लेंग्वेज एक्सप्लोरर – NiVU AI लॉन्च किया गया।

कई भाषाओं में मिलेगी पर्यटन स्थलों की जानकारी

इसके माध्यम से पर्यटक QR कोड स्कैन कर पर्यटन स्थलों की जानकारी कई भाषाओं में हासिल कर सकेंगे और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और पर्यटन आकर्षणों को आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस (AI) आधारित संवादात्मक अनुभव के साथ जान सकेंगे।

1100 करोड़ का निवेश

बता दें कि, आयोजन में 34 देशों से 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ 15 राज्यों के 180 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटर और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 600 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आयोजन के दौरान प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 1100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। इनमें सीहोर जिले के रामगढ़ में 848.40 करोड़ रुपए का मेगा पर्यटन निवेश समझौता सबसे अहम है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, गोल्फ विला, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी होटल और आतिथ्य सुविधाएं विकसित होंगी। परियोजना से करीब 920 प्रत्यक्ष रोजगार समेत बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुल सकेंगे।

10 हजार से अधिक बैठकें

7 से 10 अक्टूबर के बीच होने वाले ट्रैवल मार्ट में 10 हजार से अधिक पूर्व निर्धारित बैठकें होंगी। देश-विदेश के टूर ऑपरेटर, होटल समूह, एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियां प्रदेश के 355 स्थानीय पर्यटन हितधारकों से सीधे संवाद होगा। इनमें होटल, रिसॉर्ट, हेरिटेज प्रॉपर्टी, होमस्टे और एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालक शामिल हैं। आयोजन के दौरान होटल, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी टेंटेड कैंपिंग और इको-टूरिज्म से जुड़ी 14 परियोजनाओं के लिए 252 करोड़ रुपए के लेटर ऑफ अवार्ड भी दिए गए। वहीं, तीन प्रमुख पर्यटन राजमार्गों पर वे-साइड एमेनिटीज विकसित करने के लिए भी निवेशकों को एलओए दिए गए।

Updated on:
07 Oct 2026 08:55 pm
Published on:
07 Oct 2026 05:25 pm