भोपाल

MP Weather: लू की चपेट में मध्य प्रदेश के 25 जिले, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई।

2 min read
May 14, 2026
Heat wave alert
उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट (सांकेतिक इमेज)

MP Weather: मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले में लू की चपेट में हैं। कल खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। मौसम केंद्र भोपाल की मानें तो अगले 4 दिन तक प्रदेश का आधा हिस्सा लू (Heat Wave) की चपेट में रहेगा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू का अंरिंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन-धार की रात में भी तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। यहां वॉर्म नाइट की चेतावनी है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। झाबुआ, आलीराजपुर, बढ़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में भी लू चलेगी।

यहां रहेगी तेज गर्मी

आज भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत बाकी हिस्से में भी तेज गर्मी पड़ेगी। इनमें शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

अगले चार दिन ज्यादा तपेगा प्रदेश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 4 दिन तक। प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। इसलिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 मई तक आधे प्रदेश में अलर्ट है।

कही धूप तो कही बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश (Light rain) हुई। वहीं, सिवनी में ओलावृष्टि देखने को मिली। सतना में तेज धूलभरी आंधी चली। सतना के चित्रकूट में सबसे तेज 52 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं, बालाघाट के खैरलांजी में सबसे ज्यादा 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच लोगों के साथ किसानों के लिए भी विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचे। इसके अलावा ज्यादा पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने दिया है। वहीं किसानों को सुबह-शाम सिंचाई करने के अलावा फसलों में कीटनाशकों का छिड़काव तेज गर्मी में नहीं करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय हो सकता है जिसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर पड़ सकता है।

Published on:
14 May 2026 04:39 pm