भोपाल

3-4-5-6 जुलाई एमपी में ‘तूफानी’ बारिश का अलर्ट, बाढ़ का भी खतरा

MP Weather: तीन-चार दिन तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है। 3 जुलाई को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 से 6 जुलाई के बीच बारिश में और तेजी आ सकती है। इससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का भी खतरा है।
2 min read
Jul 03, 2025
MP Weather Heavy rain alert in mp
MP Weather 3-4-5-6 जुलाई एमपी में 'तूफानी' बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मानसूनी काले बादल अब पूरे प्रदेश में एक्टिव हो चुके हैं। ज्यादातर स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। मानसून आगमन के बाद बुधवार सुबह भोपाल में पहली झमाझम बारिश दर्ज की गई। सुबह ढाई घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई। गुना में भी सुबह 8.30 बजे तक पांच इंच बारिश हुई। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

इस बार मानसून आगमन के साथ ही प्रदेश में बारिश का क्रम चल रहा है। मानसूनी सीजन में एक जून से अब तक 222.4 मिमी बारिश प्रदेश में हो चुकी है। यह सामान्य के मुकाबले 51% ज्यादा है। तीन-चार दिन तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है। 3 जुलाई को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 से 6 जुलाई के बीच बारिश(heavy rain) में और तेजी आ सकती है। इससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का भी खतरा है।

कहां कितनी बारिश?

mp weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

अभी सिस्टम एक्टिव, जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। इस समय दक्षिणी झारखंड की ओर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मानसून ट्रफ बीकानेर, वनस्थली, शिवपुरी, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ट्रफ दक्षिण पूर्व राजस्थान से मध्य मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक है। इस कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर चल रहा है। यह अगले तीन-चार दिन तक जारी रहेगा। 4 से 6 जुलाई के बीच बारिश में और तेजी आ सकती है। श्योपुर जिले में बीते 24 घंटे में 51.52 मिमी. बारिश हुई। कोटा बैराज से आठ गेट खोलने से चंबल नदी में 1 लाख 38 हजार 800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

तेज बारिश से सतपुड़ा जलाशय में तेजी से बढ़ा जल स्तर

बैतूल के सारनी में सोमवार रात से मंगलवार दिनभर छिंदवाड़ा और सारनी के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश से सतपुड़ा जलाशय में जल स्तर तेजी से बढ़ गया। शाम को डैम के सात गेट दो-दो फीट तक खोले गए। तवा में प्रति सेकंड 11578 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार रात 11 बजे तक गेट खुले रहे। इसके बाद छह गेट बंद कर दिए गए। बुधवार को एक गेट खुला रहा।

आज यहां अलर्ट

कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपूर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ सहित 10 से ज्यादा स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई है।

Updated on:
03 Jul 2025 08:05 am
Published on:
03 Jul 2025 08:05 am