MP Weather Alert : मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश और कई जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 40 से 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
MP Weather Alert : मार्च के बाद अप्रैल माह की शुरुआत में एक बार फिर मध्य प्रदेश में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 30 जिलों में बारिश और कई जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग की ओर से आज सूबे के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर, निमाड़ क्षेत्र (धार, बड़वानी और झाबुआ) में ओले गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के दिनों में 5 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि के हालात बने रहने की संभावना है। वहीं, बीते 72 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज - चमक और बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बादल छाए रहने के साथ साथ कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल, इस तरह का मौसम बना रहने के कारण आगामी 3 से 4 दिन प्रदेश के अधिकर इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विभागीय अनुमान के मुताबिक, आज जारी अलर्ट का सबसे ज्यादा असर निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ जिलों में दिखाई देने की संभावना है। विशेष रूप से यहां सबसे अधिक ओलावृष्टि के संबंध में चेतावनी जारी की गई है, जिससे फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐले में किसानों के साथ साथ आम जन से अदिक सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
अगले 24 घंटों में प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर शामिल है।
-राज्य के 30 जिलों में बारिश और कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट।
-निमाड़ क्षेत्र में आने वाले जिलों में दिखेगा ओलावृष्टि का ज्यादा असर। किसानों और आम जन से सतर्क रहने की अपील।
-बीते 72 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में हवाओं के साथ गरज - चमक और बारिश का सिलसिला जारी है।
-5 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहने की संभावना जताई गई है।