भोपाल

संभलकर… अगले कुछ घंटे ‘मूसलाधार बारिश’: 5 जिलों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Sep 15, 2025
mp weather
पत्रिका फाइल फोटो

MP Weather: मध्यप्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है। राजधानी भोपाल में शाम होते ही तेज बारिश शुरु हो गई। ऐसे ही सतना, मंडला, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, पचमढ़ी और सिवनी समेत कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, खरगोन, बड़वानी, अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला जिलों भारी बारिश के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। प्रदेश के निचले हिस्से छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिसके कारण छिंदवाड़ा-सिवनी और बालाघाट इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इधर, विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि अगले हफ्ते फिर प्रदेश में मानसून एक्टिव हो सकता है।

सिंगरौली में बिजली गिरने से दो बच्चों के साथ-साथ दो बकरियों की भी मौत हो गई। खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।

नोट: पूर्वानुमान 16 सितंबर सुबह 8:30 तक वैध है।

Updated on:
15 Sept 2025 08:48 pm
Published on:
15 Sept 2025 08:48 pm