भोपाल

mp weather: पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर बना चक्रवात, अब होगी ‘धमाकेदार’ बारिश..

mp weather: मौसम विभाग ने बुधवार को जारी किए बुलेटिन में 15 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है...।
less than 1 minute read
• •
Jun 25, 2025
mp weather
mp weather । (फोटो सोर्स- पत्रिका फाइल)

mp weather: मध्यप्रदेश में मानसून (monsoon) पूरे प्रदेश में फैल चुका है जिसके कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं रूक रूककर तो कहीं तेज बारिश (heavy rain) हो रही है। भोपाल में बुधवार को दिनभर बादल छाए और रहे और दोपहर में अच्छी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी. की ऊंचाई पर सक्रिय है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है और इसके प्रभाव से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान


मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अतिभारी बारिश- अलीराजपुर, झाबुआ, सिवनी, मंडला जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश- रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, शहडोल, पन्ना और मैहर जिलों में झंझावात के साथ वज्रपात व झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान जताया गया है।

Updated on:
25 Jun 2025 08:04 pm
Published on:
25 Jun 2025 08:04 pm