छतरपुर जिले के धमोरा हल्का में पदस्थ पटवारी अनिल रूसिया के खिलाफ फरियादी रामप्रसाद कुशवाहा ने 20 जून 2025 को सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी। शिकायत में फरियादी ने बताया कि उससे जमीन के नामांतरण के बदले में पटवारी अनिल रूसिया ने 4 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी और सौदा 3500 रूपये में तय हुआ था। जिसमें से 2500 रूपये की पहली किश्त रिश्वत के तौर पर वो पटवारी अनिल रूसिया को दे चुका है।