रीवा जिले में हाइवे के चौड़ीकरण में प्रभावित गुढ़ तहसील के अंतरगत ग्राम खड्डा, उमरी (अवधेशपुर), रीठी, महसांव, पुरास, बड़ागांव, भीटी, गेरुई, पकरा, बंजारी, मुडिय़ा, नारायणपुर, गांजर, पड़ेरुआ, अमिलिहा, बरिगवां, भटिगवां, गुढ़वा, बदवार, बरसैतादेश, हटवा आदि की भूमि का क्रय-विक्रय, बटांकन एवं डायवर्जन की प्रक्रिया पर छह महीने पहले से रोक लगी है। बता दें कि पहले सीधी मार्ग के लिए नया बायपास सिलपरा से प्रस्तावित किया गया था। यह खाम्हा में हाइवे में मिलता लेकिन अब इस प्रस्तावित को स्वीकृति नहीं मिली है।