22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / सोनम रघुवंशी की मेडिकल रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी पर बड़ा खुलासा…

सोनम रघुवंशी की मेडिकल रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी पर बड़ा खुलासा…

Meghalaya Murder Case : हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी मामले में एक और नया ट्विस्ट सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 Jun 2025, 7:06 PM IST

SONAM RAGHUWANSHI

सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Meghalaya Murder Case : मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर शिलांग में हत्या के मामले में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ मेघालय पुलिस मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी व अन्य आरोपियों को मेघालय ले गई है वहीं इस बीच सोनम की मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट ने सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा है। मेडिकल रिपोर्ट में सोनम के प्रेग्नेंट न होने का पता चला है।

देखें वीडियो-

तीन महिला डॉक्टरों की टीम ने किया मेडिकल टेस्ट

सोनम का मेडिकल गाजीपुर स्थित जिला अस्पताल में हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट में सोनम के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक तीन महिला डॉक्टरों की टीम ने सोनम का मेडिकल किया था। पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट साफ नहीं आया था और तब इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि सोनम प्रेग्नेंट हो सकती है लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं है।

यह भी पढ़ें- कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके खातों में राज कुशवाह डाल रहा था लाखों रुपए, सोनम से भी कनेक्शन

पॉइंट्स में समझें कब-कब क्या हुआ?


-- 11 मई को राजा और सोनम रघुवंशी की शादी हुई।

-- 20 मई राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए।

-- 22 मई को कपल ने शिलॉन्ग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए एक्टिवा किराए पर ली।

-- 22 मई शाम को कपल मावलखैत गांव में घूमने गया। इसके बाद गाइड की मदद से नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर पुल की ओर गए।

-- 23 मई को गांव के मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी कि गोल्डन ढाबा के पास चाबी लगी लावारिस हालत में एक्टिवा खड़ी है।

-- 24 मई को कपल का फोन लगना बंद हो गया। परिजनों ने गूगल के माध्यम से एक्टिवा रेंट पर देने वाले की जानकारी निकाली।

-- 27 मई को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह से बात की।

-- 27 मई को पुलिस सर्चिंग के दौरान 2 बैग मिले।

-- 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोक दी गई।

-- 1 जून को परिवार ने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाई।
-- 2 जून को राजा का शव गहरी खाई में पड़ा मिला।

-- 3 जून को पीएम रिपोर्ट में राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि हुई।

-- 4 जून को राजा का शव इंदौर आया।

-- 5 जून को होटल रिसेप्शन में कपल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।

-- 6 जून को पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई।

-- 7 जून को राजा-सोनम का होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।

-- 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के भाई ने हाथ जोड़कर मांगी माफी और कह दी ये बड़ी बात! देखें वीडियो

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक