रीवा जिले की हुजूर तहसील के गंगहरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार पांडे ने ग्राम गंगहरा एवं ग्राम सगरा की सीमा से लगे हुए रास्ते को बंदकर कराए जा रहे निर्माण कार्य पर स्टे लगवाने हेतु आवेदन कार्यालय तहसीलदार तहसील हुजूर जिला रीवा में लगाया था। इसी स्टे ऑर्डर को करवाने के एवज में राजस्व निरीक्षक कार्यालय नायब तहसीलदार में पदस्थ बाबू विनोद शुक्ला ने उससे 3000 रूपये रिश्वत मांगी थी।