भोपाल

2, 3 और 4 नवंबर को इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेगा पानी

MP Weather: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में हल्के बादल, बारिश हो सकती है। जानिए 2, 3 और 4 नवंबर को किन-किन जिलों में बारिश(Rain Alert) की चेतावनी दी गई है...।

2 min read
Nov 02, 2025
Heavy rain alert by IMD

MP Weather: नवंबर माह की शुरुआत में ही मध्यप्रदेश में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में हल्के बादल, बारिश हो सकती है। खासकर अगले 3 दिन तक इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बारिश होगी। रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी। आखिरी सप्ताह में मौसम सर्द हो जाएगा। तापमान 10 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। आखिरी के दो तीन दिन कोहरा, कुहासा भी दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें

बारिश ने फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, imd अलर्ट जारी

अगले 72 घंटे यहां बारिश

2 नवंबर: मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। भोपाल में शाम या रात में बारिश हो सकती है।
3 नवंबर: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर। यहां गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। वहीं, नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बूंदाबांदी हो सकती है।
4 नवंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, राजगढ़, आगर-मालवा और शाजापुर।

पिछले चार दिन से छाई थी धुंध

राजधानी भोपाल में पिछले चार दिनों से बादल, तेज हवा के कारण दिन में मौसम सर्द था। शनिवार को बादल छंटने लगे और दिन में धूप खिली। ऐसे में शहर के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया।

दस साल में 2 बार दस डिग्री से नीचे तापमान

जानकारी के अनुसार नवंबर में अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगती है। 10 सालों में तो दो बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। पिछले साल 29 नवंबर 24 को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पर था जो 10 सालों में सबसे कम था। इसी प्रकार सर्वाधिक कम तापमान का रेकार्ड 30 नवंबर 1941 का है। इस माह में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहता है।

यह हाल रहा है नवंबर का

● न्यूनतम तापमान 30 नवंबर 1941 को 6.1
● अधिकतम तापमान 4 नवंबर 1977 को 35.3 डिग्री
● सर्वाधिक मासिक वर्षा 134.1 मिमी 1936 में
● औसत तापमान अधिकतम 29.9, न्यूनतम 15 डिग्री

एक्सपर्ट व्यू: एके शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ

● पहला सप्ताह में अरब सागर में कब दबाव का क्षेत्र रहेगा। इससे हल्के बादल रहेंगे, 4 नवंबर के आसपास बारिश भी हो सकती है।
● दूसरा सप्ताह में मौसम शुष्क होने लगेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा।
● तीसरा सप्ताह में आर्द्रता में कुछ और कमी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम पारा 15 डिग्री पर पहुंच सकता है।
● चौथा सप्ताह में अच्छी सर्दी पड़ सकती है। तापमान सामान्य से कम रहेंगे, दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें

अगले 72 घंटे धुआंधार बारिश की चेतावनी, 1 और 2 नवंबर को इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी

Published on:
02 Nov 2025 09:11 am
Also Read
View All

अगली खबर