भोपाल

अगले चार दिन 1-2-3-4 अक्टूबर को तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, फिर जमकर बरसेगा पानी

MP Weather: मध्यप्रदेश में 1 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4 दिन तक एमपी में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं पांचवे दिन भारी बारिश(Heavy Rain) का दौर फिर से शुरू होगा।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
MP Weather Heavy Rain
MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में 1 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4 दिन तक एमपी में हल्की बारिश का अलर्ट है। साथ ही गरज-चमक और तेज आंधी की स्थिती भी बनी रहेगी। वहीं पांचवे दिन भारी बारिश(Heavy Rain) का दौर फिर से शुरू होगा।

सोमवार को यहां हुई बारिश

प्रदेश में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, मंडला, मुरैना, बड़वानी और खरगोन जैसे जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं ग्वालियर में सबसे ज्यादा करीब 1.25 इंच पानी बरस गया। बता दें कि, राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद शाम होते-होते बारिश शुरू हुई। वहीं बड़वानी में तेज बारिश के चलते खेतों में पानी घुस गया, जिससे किसानों की फसल खराब हो गई।

हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश का अलर्ट है।

प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई

नया सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश में मानसून की विदाई फिलहाल नहीं होगी। एक सप्ताह के बाद मानसून लौटने लगेगा। बता दें कि अब तक प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम भी शामिल हैं। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है।

Updated on:
30 Sept 2025 02:20 pm
Published on:
30 Sept 2025 08:08 am