भोपाल

मौसम का मिजाज: मकर संक्रांति के बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, राहत के आसार नहीं

IMD Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार चौंका रहा है। दिन में धूप, रात में कंपकंपी और कुहासे की चादर के बीच ठंड का असर बरकरार है।
2 min read
Jan 11, 2026
MP Weather IMD Forecast Intense Cold after Makar Sankranti La Niña dense fog
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- Patrika)

MP Weather: मध्य प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। रात में सर्दी का दौर बना हुआ है। अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। फिलहाल मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन के आसार है। शहर में शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा। सुबह कुहासा रहा और सुबह न्यूनतम विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। दिन में हवा का रुख उत्तरी रहा, इसके कारण दिन में भी धूप के बावजूद हल्की ठंडक का अहसास बना रहा। अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 7.2 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान सामान्य से अब भी 3.2 डिग्री कम बना हुआ है। इसके कारण रात में सर्दी का दौर बना हुआ है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है।

अभी मौसम शुष्क, तापमान इसी तरह रहेंगे

मौसम विज्ञानी वीएस यादव का कहना है कि अभी मौसम शुष्क बना हुआ है, आगे भी बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं है। कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसलिए तापमान अभी इसी तरह बने रहेंगे। मामूली उतार चढ़ाव बना रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) उत्तर पाकिस्तान और पंजाब की ओर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है। इसके दो तीन दिन बाद प्रभावी होने की संभावना है। इसके कारण अगर बर्फबारी होती है, तो चार पांच दिनों बाद फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की कमी दिख रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार (IMD Forecast) प्रशांत महासागर में देरी से बनी कमजोर ला नीना (La Niña) के कारण इस बार सर्दी में ठंडे दिनों और कोल्ड वेव की संख्या सामान्य से अधिक हो सकती है। यानी ठंडे दिनों का असर फरवरी आखिर तक जा सकता है। मौसम का यह बदलाव वैश्विक तापमान वृद्धि के बावजूद जलवायु परिवर्तन के साथ क्षेत्रीय पैटर्न में उतार-चढ़ाव के व्यापक संकेत बता रहे है। (MP Weather)

Updated on:
11 Jan 2026 02:28 am
Published on:
11 Jan 2026 02:28 am