भोपाल

नौतपा से पहले तप रहा एमपी! 41 जिलों में लू का ट्रिपल अलर्ट, मौसम विभाग की नई चेतावनी जारी

MP Heatwave Triple Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, IMD ने जारी की नई चेतावनी आज लू का ट्रिपल अलर्ट, कहीं रेड, कहीं येलो, कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया, 41 जिले लू की चपेट में

2 min read
May 22, 2026
MP Weather IMD Warned (photo:patrika creative)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नौतपा से पहले ही प्रदेश आग के गोले सा तप रहा है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते हालात बदतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर में लू का ट्रिपल अलर्ट प्रदेश के 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।

ये भी पढ़ें

धार बना छावनी, 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच भोजशाला में हवन-महाआरती थोड़ी देर में

मौसम विभाग ने 4 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम (MP Weather Update) विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में लू का RED ALERT जारी किया है। इनमें निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल है। वहीं ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में भी भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है। इधर राजधानी भोपाल, उज्जैन, इंदौर , जबलपुर, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

25 मई से नौतपा की शुरुआत और बढ़ेगी गर्मी

बता दें कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। इसके बाद गर्मी का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग लगातार एडवायजरी भी जारी कर रहा है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं जरूरी होने पर ही धूप के समय निकलने की अपील की गई है।

इन जिलों में चलेगी तीव्र लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 43-45 डिग्री तापमान की संभावना, लू का येलो अलर्ट

वहीं भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

अगले दो दिन जानें कैसा रहेगा मौसम (MP Weather Forecast)

मौसम विभाग ने प्रदेश में नौतपा से पहले अगले 2 दिन के लिए भी गर्मी मौसम फॉरकास्ट जारी किया है। 23-24 को भी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। कुल मिलाकर अगले दो दिन तो गर्मी से राहत नहीं (MP Weather Forecast) मिलने वाली। वहीं 25 मई से नौतपा राहत नहीं लेने देगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

इस शहर में गर्मी के साथ बारिश भी (Bhopal Rain Alert)

भोपाल में मई में तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी रहा है। यहां 2016 में तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2014 से 2023 तक हर साल मई में बारिश दर्ज की गई। 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार भी मौसम विभाग ने मई में ही बारिश का अलर्ट (MP Weather Forecast) भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें

हाईप्रोफाइल हुआ हनीट्रेप केस,एमपी से दिल्ली तक नेता-अफसर निशाने पर, सरकारी गवाह बनेगी श्वेता जैन!
Published on:
22 May 2026 12:46 pm
Also Read
View All