भोपाल

आखिरी 72 घंटे जमकर बरसेगा ‘मानसून’! 11 जिलों में ‘मूसलाधार बारिश’ का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

MP Weather: भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का लगातार बदलाव, अगले 2 दिनों में इन इलाकों में हो सकती है बारिश(photo-patrika)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का लगातार बदलाव, अगले 2 दिनों में इन इलाकों में हो सकती है बारिश(photo-patrika)

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून जाते-जाते जमकर बरस रहा है। सोमवार की सुबह से राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई थी।

इन 11 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो मानसून जाते-जाते अगले तीन हल्की से भारी बारिश कराएगा। लोकल सिस्टम अगले तीन यानी 72 घंटे एक्टिविटी कर सकता है। जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में 2-3 घंटे की तेज बारिश देखने को मिल सकती। इसके अलावा मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने का ही अनुमान जताया है।

रविवार को भोपाल, गुना, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, श्योपुर, शिवपुरी, शाजापुर, , बालाघाट, सीहोर, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, सिवनी, श्योपुर और सिवनी जिलों में भारी बारिश हुई थी।

नोट: पूर्वानुमान 7 अक्टूबर की सुबह 8:30 तक के लिए वैध है।

Updated on:
06 Oct 2025 08:53 pm
Published on:
06 Oct 2025 08:53 pm