भोपाल

एमपी में बारिश का नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ रही ठंड, जानें मौसम का ताजा अपडेट

MP Weather: मौसम बदल रहा है। रात में अब सर्दी महसूस होने लगी है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 14 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है।
2 min read
Oct 10, 2025
MP Weather Heavy Rain
MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। रात में अब सर्दी महसूस होने लगी है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिवाली के आसपास ठंडक और बढ़ सकती है। यह मौसम तबीयत खराब कर रहा है। रात में पंखा चलाने से लोग बीमार हो रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तकरीबन डेढ़ डिग्री गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी भोपाल से मानसून की विदाई एक-दो दिनों में हो सकती है। हालांकि 14 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

कब कितना न्यूनतम तापमान

MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में ठंड का अहसास

अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होता है, लेकिन इस बार पहले पखवाड़े की शुरुआत में ही तापमान में गिरावट का दिखाई दे रही है। तीन साल बाद पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंचा था। वहीं अब सुबह-शाम और रात में ठंडक महसूस होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में ठंडक का अहसास हो रहा है।

12 जिलों से लौट चुका है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 12 जिले- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, जबकि राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से लौटा है। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है। 10-11 अक्टूबर से मानसून कुछ जिलों से लौट सकता है।

Updated on:
11 Oct 2025 07:39 am
Published on:
10 Oct 2025 10:19 am