भोपाल

136 दिन बाद पारा 20 डिग्री लुढ़का, मानसून की विदाई से पहले ठंड की दस्तक, इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी सर्दी

MP Weather: मध्य प्रदेश से अभी नहीं गया मानसून, बारिश के सीजन में ही गिरा पारा, तापमान में धीरे-धीरे और होगी गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट एमपी में ठंड ने दे दी दस्तक...
1 minute read
Oct 09, 2025
MP Weather update
MP Weather update (फोटो: सोशल मीडिया)

MP Weather: शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। शहर में मंगलवार की रात ठंडक भरी रही और शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पर पहुंच गया।

136 दिन बाद गिरा तापमान, अब बढ़ेगी ठंड

पिछले 136 दिनों के बाद रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी ठंडक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मानसून सीजन समाप्त हो गया है और इस समय पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है, हालांकि अभी शहर से मानसून विदा नहीं हुआ है, लेकिन अभी जो परिस्थितियां बन रही हैं। उसके अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में शहर से मानसून विदा हो सकता है। इस समय कोई खास सिस्टम नहीं है, इसलिए मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।

तापमान में हल्की गिरावट

शहर में पिछले दो तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, बारिश नहीं हो रही है। दिन में धूप खिल रही है, वहीं तापमान में भी मामूली उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

एक्सपर्ट व्यू

हवा का फ्लो उत्तरी पश्चिम, इसलिए गिरावट मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि मानसून विदाई की कंडीशन बन गई है, एक दो दिनों में मानसून विदा होने के भी संकेत है, साथ ही इस समय खासकर भोपाल में हवा का फ्लो उत्तरी पश्चिम सुबह के समय है, इसलिए तापमान में थोड़ी गिरावट दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग (IMD) की मानें को इस बार मध्य प्रदेश समेत भारत भर के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड रिकॉर्ड तोड़ेगी। अभी से कर लें सर्द मौसम के कहर से बचने की तैयारी।

Updated on:
09 Oct 2025 09:57 am
Published on:
09 Oct 2025 09:57 am