भोपाल

Heavy Rain: एमपी के 45 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

MP Weather: प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यानी 12 और 13 जुलाई को पूर्वी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश के 45 जिलों में अति भारी बारिश कि चेतावनी जारी की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 8:35 AM IST
Heavy rain alert issued by IMD
Heavy rain alert issued by IMD (Photo - ANI)

MP Weather: प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मूसलधार बारिश हो रही है। सीधी में 7.72 इंच और रीवा में 5.38 इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यानी 12 और 13 जुलाई को पूर्वी प्रदेश में भारी बारिश(Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश के 45 जिलों में अति भारी बारिश कि चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल समेत नर्मदापुरम, होशंगाबाद और अन्य पश्चिमी जिलों में भी 13 व 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश से गुजर रही मानसून द्रोणिका

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश से गुजर रही मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के कारण यह मौसम प्रणाली सक्त्रिस्य हुई है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिले भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट(Heavy Rain) जारी किया है। इनमें छतरपुर, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले शामिल हैं। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Updated on:
12 Jul 2025, 8:35 AM IST
Published on: