भोपाल

MP Weather : एक साथ एक्टिव हुए तीन मानसूनी सिस्टम, अगले 72 घंटे 17 जिलों में भारी बारिश

MP Weather : प्रदेश भर में एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों अगले चार दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2 min read
MP Weather
MP Weather (अगले 72 घंटे 17 जिलों में बारी बारिश Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय है। बीते 24 घंटों के दौरान जहां राजधानी भोपाल में रुक रुककर बारिश का दौर जारी है तो वहीं, अधिकतर जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों अगले चार दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश भर में एक साथ तीन मजबूत मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लगातार एक्टिव रहने से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे प्रदेश में अब तक बनी बारिश की कमी पूरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। कई इलाकों में 4 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उज्जैन संभाग और मालवा-निमाड़ में 4 दिन अति भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अंतर्गत आने वाले मालवा - निमाड़ अंचल के साथ - साथ उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में आगामी चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में विभाग की ओर से भारी बारिश के दौरान नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है।

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं, प्रदेश के धार, देवास, हरदा समेत 5 प्रमुख जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है,जिसके चलते विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश के कुल 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

अब तक एमपी में ओसत से 16% कम बारिश

फिलहाल मानसून के रफ्तार पकड़ने के चलते प्रदेश के अधिकर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके अबतक बारिश अपने औसत स्तर कतक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में नए मानसूनी सिस्टम से प्रदेश के जलसंकट और धान/सोयाबीन जैसी फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद है। आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में चालू मानसून सीजन में अब तक औसत से 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 47 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे चल रहा था। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि, बारिश के इस दौर से ये कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।

Updated on:
30 Jul 2026 01:01 pm
Published on:
30 Jul 2026 12:53 pm