भोपाल

एमपी में कड़ाके की ठंड, यहां सबसे कम रहा पारा, घने कोहरे की चपेट में ये 15 जिले

MP Weather Update : खजुराहो में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने क्षेत्र का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।

less than 1 minute read
कड़ाके की ठंड (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सबसे अधिक ठंड प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 5 डिग्री से भी कम दरिज हुआ है। जबकि, प्रदेश में 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया है। दृश्यता बेहद कम होने के चलते सड़क एवं रेल यातायात खासा प्रभावित हो रहा है।

बीती रात प्रदेश में सबसे कम तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने क्षेत्र का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें

न एम्बुलेंस मिली न कोई मदद, बेबस पिता ने नवजात बच्ची को सड़क किनारे ही जलाया

यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड

-छतरपुर (खजुराहो) : 3.4 डिग्री
-दतिया : 3.9 डिग्री
-शिवपुरी : 4 डिग्री
-ग्वालियर : 5 डिग्री
-राजगढ़ : 5 डिग्री
-पचमढ़ी : 5.8 डिग्री
-मंडला : 5.9 डिग्री
-रीवा : 6 डिग्री
-उमरिया : 6.4 डिग्री
-सीधी और टीकमगढ़ : 6.8 डिग्री

इन बड़े शहरों का पारा भी 10 डिग्री से कम

-भोपाल : 8 डिग्री
-इंदौर : 9.4 डिग्री
-उज्जैन : 8.3 डिग्री
-जबलपुर : 8.4 डिग्री

कोहरा और कोल्ड डे अलर्ट

दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में का अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा सुबह के समय कई घंटों तक छाया रहता है, जिससे लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से बर्फीली हवाओं का असर बढ़ने से ठंड और गहरा सकती है। ठंड का यह दौर जनवरी के पहले सप्ताह में ही इतना तीव्र है कि कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है, उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

ये क्या! एमपी में हो गया गोबर-गोमूत्र घोटाला, कई अधिकारी-कर्मचारी बेनकाब

Published on:
10 Jan 2026 09:03 am
Also Read
View All

अगली खबर