भोपाल

नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

MP Congress: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। सभी जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Oct 08, 2025
MP Congress Leader Bhaskar Mishra Expelled for 6 Years
MP Congress Leader Bhaskar Mishra Expelled for 6 Years (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP Congress: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। सभी जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके बाद जल्द जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएंगी। सुनीता गावंडे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। विभा पटेल को अध्यक्ष, नूरी खान को कार्यकारी अध्यक्ष, सुमिता मिश्रा और मनीषा रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

36 महासचिव नियुक्त

MP women congress New state executive announced Vibha Patel

बता दें कि, इसके साथ 36 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार को ही प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में मप्र महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई।

पूरे प्रदेश के जिलों का करेंगे दौरा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश कमेटी मिलकर पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे, जो पूरे प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे। ये पर्यवेक्षक जिला स्तर पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए पैनल तैयार करेंगे।

Published on:
08 Oct 2025 08:01 am