शिवराज कैबिनेट बैठक से मंजूरी के बाद जल्द ही MPPEB और MPPSC के पदों पर भर्ती होनी है। इसमें उपयंत्री के 1955 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा MPPEB द्वारा आयोजित की जाएगी।
भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका जल्द ही मिलने वाला है। शिवराज कैबिनेट बैठक से मंजूरी के बाद जल्द ही MPPEB और MPPSC के पदों पर भर्ती होनी है। इसमें उपयंत्री के 1955 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा MPPEB द्वारा आयोजित की जाएगी। इन पदों पर पहले 3 साल के लिए संविदा नियुक्ति होगी। हालांकि, परफॉर्मेंस के हिसाब संबंधित कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा। वही, सहायक यंत्री के 576 पदों पर MPPSC से ही कराई जाएगी।इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव मांगे है।
बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश में सहायक यंत्री के 1611 में से रिक्त 592 पद रिक्त हैं, ऐसे में शिवराज कैबिनेट द्वारा 576 पदों पर भर्ती की दे दी गई है। अब मध्य प्रदेश में इंजीनियरों के रिक्त पदों की पूर्ति सहायक यंत्री (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) के 576 पदों के लिए भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं, ताकि रिक्त पदों की जानकारी आयोग को एक साथ भेजी जा सके।
विभागों से मांगी गई रिक्त पदों की जानकारी
इधर, ओबीसी आरक्षण लेकर हाईकोर्ट जबलपुर और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने पर विभागों से स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन 38 विभागों के अलावा अबतक किसी की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सामान्य (अनारक्षित), अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की जानकारी बुलवाई है, साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। वहीं, सभी विभागों से बजट प्रस्ताव देने के लिए भी कहा गया है।
ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video