भोपाल

लापरवाह एयर इंडिया प्रबंधन: देररात 03.30 बजे तक फंसे रहे यात्री

एयर इंडिया प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2 min read
Sep 21, 2017
air india flight
Indian Airlines Flights

भोपाल। हर रोज लेट हो रही फ्लाइट्स और विमानों में आ रही खराबियों के बीच एयर इंडिया प्रबंधन की एक ओर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिसका खामियाजा विमान के यात्रियों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान यात्री भूखे—प्यासे एयरपोर्ट पर समय बिताने को मजबूर होते रहे।

यह है पूरा मामला:
जानकारी के अनुसार बुधवार—गुरुवार की दरमियानी रात यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट (एआई 631) का इंतजार करते रहे। वहीं किसी प्रकार की सूचना नहीं मिलने के कारण देररात 03.30 बजे तक यात्री यहां फंसे रहे।

इसके बार देररात 03.30 बजे प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। वहीं एआई 631 को छह घंटे की देरी के बाद रद्द किया गया। यह फ्लाइट 09.00 बजे मुंबई से भोपाल आती है ।

यात्री होते रहे परेशान:

फ्लाइट नहीं आने के कारण यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। जबकि रिफ्रेशमेंट के नाम पर उन्हें केवल पेटीस और परोसी चाय दी गई। जिसके कारण यात्री भूखे प्यासे एयरपोर्ट पर ही सूचना के अभाव में परेशान होते रहे।

100 यात्रियों को होना था रवाना:
जानकारी के अनुसार भोपाल से इस फ्लाइट से तकरीबन 100 यात्रियों को मुंबई के लिए रवाना होना था। एयर इंडिया से मुंबई जाने वाले यात्री सुबह तक इंतजार करते रहे। वहीं इस दिन जेट एयरवेज की मुंबई फ्लाइट भी 03.30 घंटे की देरी से 12.30 बजे भोपाल पहुंची।

पहले भी हो कई बार चुकी है लेट:
इससे पहले भी एयर इंडिया की मुंबई-भोपाल फ्लाइट संख्या एआई-631 कई बार देरी से भोपाल पहुंची है। पूर्व में इसकी वजह पायलट की कमी होना बताया गया था। कुछ माह पहले फ्लाइट को शाम 7:40 बजे मुंबई से उडान भरनी थी। लेकिन समय पर पायलट उपलब्ध नहीं होने से फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से नौ बजकर 19 मिनट पर रवाना हुई। एेसे में फ्लाइट रात करीब 11 बजे राजा भोज एपयरपोर्ट पर पहुंची।
इस दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद पत्रिका संवाददाता ने बताया था कि तमाम यात्री समय पर चेकइन हो गए थे। लेकिन विमान टेकऑफ होने के समय से ठीक पहले बताया गया कि फ्लाइट देरी से रवाना होगी। पड़ताल करने पर पता चला कि फ्लाइट के लिए पायलट ही उपलब्ध नहीं है।

एेसे में तमाम तैयारियों के बाद भी समय पर फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। इस संबंध में एयर इंडिया के भोपाल पदस्थ मैनेजर विश्रुत आचार्य ने बताया कि पायलट की कमी जैसी कोई बात नहीं है। पायलट का शेड्यूल चेंज होता है। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट लेट हुई है।
वहीं आयकर कॉलोनी गुलमोहर में रहने वाले वेद आशीष ने सोमवार को जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई एयरपोर्ट पर जब आशीष ने अपना बैग उठाया तो लॉक टूटा मिला। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और जेट के अधिकारियों से शिकायत की, पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अशीष ने यह नहीं बताया कि बैग से सामान चोरी हुआ है या नहीं।

अधिकांश लेट होने वाली फ्लाइट्स की देरी का कारण कई बार मौसम को भी बताया जाता है।

Published on:
21 Sept 2017 12:11 pm