14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने लगा दिया कलेक्टर पर इतना बड़ा आरोप बोलीं मेरे पास है सबूत

लग्जरी कार और 20 लाख रुपए मांगने के अलावा जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप। कलेक्टर को पुलिस ने बक्शा, भाई और माता-पिता पर केस दर्ज।

2 min read
Google source verification
sehore collector family

भोपाल। दहेज प्रताड़ना केवल कुछ घरों की ही परेशानी नहीं रह गई है। आज कर इसे लेकर महिलाओं को परेशान करना आम बात होती जा रही है, जहां पिछले दिनों एक नेता पर उसकी पुत्रवधु ने दहेज मांगने का आरोप लगाया था। वहीं अब एक कलेक्टर के भाई व उनके माता पिता पर भी दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीहोर कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े के छोटे भाई सुमित पिथोड़े और उनके माता-पिता पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है। सुमित की पत्नी वंदना ने पति सुमित, ससुर सिब्बू, सास कुसुम के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी।

वंदना का कहना है कि पति, सास-ससुर दहेज में लग्जरी कार के साथ 20 लाख रुपए की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताडि़त करते हैं। जब वह दहेज नहीं दे सकी तो तीनों ने उसे घर से भगा दिया। वंदना ने आईएएस तरुण पिथोड़े पर भी प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

पुलिस ने किया इनकार!:
हालांकि वंदना का कहना कि पुलिस ने जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। अब वंदना जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराने कोर्ट जाने की तैयारी में है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक, फाटक रोड बैरागढ़ निवासी 28 वर्षीय वंदना की शादी जून-2012 में सिग्नेचर रेसीडेंसी जेके रोड कोलार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित पिथोड़े से हुई थी।

वंदना ने पुलिस को बताया, शादी के बाद पति सुमित, सास-ससुर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। आए दिन मारपीट करते थे। वंदना ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। भाई-मां ने करीब २० लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी शादी सुमित से की थी। फिर भी उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते रहे। अभी तक वह बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं करती थी।

सीहोर कलेक्टर तरुण कुमार मेरे सगे जेठ हैं। पति, सास-ससुर के साथ वह भी मुझे प्रताडि़त करते थे। मेरे पास तरुण के खिलाफ प्रताडऩा के तमाम साक्ष्य हैं। पुलिस ने उनका नाम एफआईआर में नहीं लिखा। वे अपने प्रशासनिक प्रभाव से जांच प्रभावित कर सकते हैं।
- वंदना पिथोड़े, पीडि़ता

इधर,भड़काऊ पोस्ट डालने वाले को जमानत
वाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सलमान असद को भोपाल में अदालत से जमानत मिल गई है। वकील ने जमानत अर्जी दायर कर अदालत को बताया कि असद को झूठा फंसाया गया है। यह राजधानी का पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट डालने पर गु्रप एडमिन की शिकायत पर केस दर्ज किया था।