भोपाल

महाकाल के दर्शन करते ही मुंबई के भक्त ने तोड़ दिया दम

वे महाकाल के अनन्य भक्त थे। कई दिनों से महाकाल के दर्शन और उनकी पूजा अर्चना के लिए उज्जैन आना चाहते थे। उनका इंतजार खत्म हुआ औरअपने भाई के साथ उन्होंने महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा की। महाकाल के दर्शन करने की कामना पूरी होते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। मुंबई के इस भक्त ने महाकाल की नगरी में ही दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Dec 18, 2023
mahakal_bahkat.png
मुंबई के इस भक्त ने महाकाल की नगरी में ही दम तोड़ दिया

वे महाकाल के अनन्य भक्त थे। कई दिनों से महाकाल के दर्शन और उनकी पूजा अर्चना के लिए उज्जैन आना चाहते थे। उनका इंतजार खत्म हुआ और
अपने भाई के साथ उन्होंने महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा की। महाकाल के दर्शन करने की कामना पूरी होते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। मुंबई के इस भक्त ने महाकाल की नगरी में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मुंबई से दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आए एक युवक की काल भैरव मंदिर के बाहर तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

भैरवगढ़ पुलिस के अनुसार कोलकाता के 28 साल के मधुसुदन कोठारी पिछले 6-7 वर्षों में मुंबई में रह रहे थे। उनके भाई देवांशु राठी और दोस्त आदित्य खेमकर ने बताया कि वे दोनों महाकाल दर्शन के लिए दो दिन पहले उज्जैन आ गए थे। मधुसुदन शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचा और हम सभी ने महाकालेश्वर के दर्शन किए।

महाकाल के दर्शन के बाद वे कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसी बीच कार में ही मधुसुदन की तबीयत बिगड़ गई। उसे हिचकियां आने लगी और वह अचेत हो गया। हम लोग समझे कि वह मजाक कर रहा है। बाद में जब हालत खराब हुई तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पता चला कि उसकी मौत हो गई है। डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक की संभावना है। महाकाल के भक्त मधुसूदन के परिवार वालों को सूचना देकर पुलिस ने शव का पीएम करवाया। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Published on:
18 Dec 2023 09:18 pm