2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 से बदलेगा मौसम, अगले सप्ताह दो दिनों तक होगी जोरदार बरसात

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर-पश्चिमी हवा थम गई है। इस कारण ग्वालियर में रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.1 डिसे पर आ गया, लेकिन दिन में तापमान में 1.5 डिसे की गिरावट होने से ठंड बढ़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Dec 2023, 2:52 PM IST

raingwl.png

25 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी के आसार

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर-पश्चिमी हवा थम गई है। इस कारण ग्वालियर में रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.1 डिसे पर आ गया, लेकिन दिन में तापमान में 1.5 डिसे की गिरावट होने से ठंड बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 व 18 दिसंबर को तापमान स्थिर रह सकता है, साथ ही हल्का कोहरा छाएगा, लेकिन 19 दिसंबर से उत्तरी हवा चलेगी। इससे रात में ठिठुरन बढ़ सकती है। 25 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। इससे पहले बरसात होने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें: तीन दिनों में कड़कड़ाती ठंड के साथ मौसम बिगाड़ेंगी उत्तरी हवाएं

ग्वालियर में सुबह हल्की धुंध रही हालांकि दृश्यता 10 किमी तक रही। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई, जिससे दिन में राहत का अहसास हुआ, लेकिन नमी आने से अधिकतम तापमान 26.8 डिसे से घटकर 25.3 डिसे पर आ गया, जो सामान्य से 0.2 डिसे अधिक रहा।

इसलिए नहीं बढ़ी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के अनुसार, अक्टूबर से मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। पश्चिमी विक्षोभ आने पर कश्मीर में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश होती है। इसके गुजर जाने के बाद ठंड की शुरुआत होती है। एक के बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के बीच 15 दिन का अंतर रहता है। 15 दिन में कड़ाके की ठंड होती थी। पश्चिमी विक्षोभ के बीच अंतर नहीं है। इस वजह से उत्तरी हवा नहीं चल रही है। कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को उत्तरी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। राज्य में इसका अधिक असर नहीं होना पर 22 दिसंबर से एक अन्य सिस्टम सक्रिय होगा। इसके मजबूत होने से 23 दिसंबर से राज्य में दो दिनों तक बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें: शिवराज के ज्यादातर मंत्री बाहर पर सिंधिया को मिलेगा महत्व!

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़