2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिनों में कड़कड़ाती ठंड के साथ मौसम बिगाड़ेंगी उत्तरी हवाएं

एमपी में अब ठंड ठिठुराने वाली हो गई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को जहां प्रदेश के 14 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा वहीं शनिवार को कई जगहों पर दिन में भी लोेग ठिठुरते दिखे। शनिवार को कुछ शहरों में बादल छाए तो रहे पर बरसे नहीं।प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं हैं लेकिन तीन—चार दिन में सर्दी और तेज होने का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 16 Dec 2023, 8:42 PM IST

barish.png

एमपी में अब ठंड ठिठुराने वाली

एमपी में अब ठंड ठिठुराने वाली हो गई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को जहां प्रदेश के 14 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा वहीं शनिवार को कई जगहों पर दिन में भी लोेग ठिठुरते दिखे। शनिवार को कुछ शहरों में बादल छाए तो रहे पर बरसे नहीं।प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं हैं लेकिन तीन—चार दिन में सर्दी और तेज होने का अनुमान है।

प्रदेश के राजगढ़, पचमढ़ी, उमरिया में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात रही जहां पारा 7.2 डिग्री पर जा पहुंचा। राजगढ़ में पारा फिर सबसे कम 7 डिग्री बताया गया हालांकि इसे आधिकारिक नहीं कहा जा सकता क्योंकि यहां मशीन बंद है।

यह भी पढ़ें: फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में रात ठिठुराने वाली ही रही है। नर्मदापुरम के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार सीजन की सबसे सर्द रात शुक्रवार को रही। पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में पारा एक डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 22.0 रहा। इधर नर्मदापुरम का न्यूनतम तापमान 14.7 और अधिकतम 27.1 दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल दो तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण रात के तापमान में गिरावट रहेगी। 20 दिसंबर के बाद सर्दी तेजी से बढ़ेगी। अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके असर से बादल छा सकते हैं पर बारिश की संभावना नहीं है।

गर्म कपड़ों की मांग तेज
बदले मौसम के कारण तेज सर्दी का एहसास लोगों को सताने लगा है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की मांग अचानक बढ़ी है। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ होने लगी है। बाजार में सभी उम्र के लिए डिजाइनर शॉल, स्कॉफ, कैप, स्वेटर, जॉकेट सहित कई वैरायटी है। जो सर्दी से बचाने के साथ ही फैशनेबल लुक भी दे रहे हैं। गर्म कपड़ों में फैशन का रंग चढ़ा है। गर्म कपड़ों में अब कई कलर्स के साथ ही वैरायटी भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में दो दिन रहेंगे सीएम मोहन यादव पर नहीं जाएंगे घर!