भोपाल

‘आपकी खबर छाप दूंगी…’, भोपाल से 8 राज्यों के नेताओं को धमकी दे रही थीं 2 बहनें, 35 अन्य लड़कियां भी शामिल

Fake call center network: भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर मामले में नागपुर ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनिका सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार कर 618 रजिस्टर और सात लाख से अधिक का सामान जब्त किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 11:38 AM IST
तीन महिलाओं के साथ आरोपी मोनिका (Photo Source - Patrika)
तीन महिलाओं के साथ आरोपी मोनिका (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में बैठकर आठ राज्यों के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों को पत्रकार बनकर धमकाने और उनसे पैसे वसूलने वाले फर्जी कॉल सेंटर गिरोह की जांच के लिए नागपुर ग्रामीण पुलिस ने के एसआईटी गठित की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम पूरे नेटवर्क की जांच करेगी। इस गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अदालत ने चारों को 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आशंका है कि इस तरह के रंगदारी वसूली के दूसरे गिरोह भी सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 लाख 29 हजार 260 रुपए का सामान जब्त किया है। इसमें 54 मोबाइल, कीमत 5 लाख रुपए है। दो लैपटॉप, दो कंप्यूटर और एक प्रिंटर, कीमत 2.15 लाख रुपए शामिल हैं।

कई जगह नौकरी कर चुकी है मोनिका

जानकारी के मुताबिक मोनिका मूल रूप से नरसिंहगढ़ की रहने वाली है। उसके पिता किसान का काम करते है। करीब पांच साल पहले वह भोपाल आई थी। शुरुआत में उसने मीडिया के क्षेत्र में कई जगहों पर नौकरी की। इसके बाद 'श्रेष्ठ न्यूज' नाम से अखबार शुरू किया।बाद में उसने अपनी बहन नेहा के साथ कॉल सेंटर खोले और लड़कियों को नौकरी पर रखा। पुलिस जांच के मुताबिक, इसी नेटवर्क के जरिए पंचायत प्रतिनिधियों को विज्ञापन के नाम पर पैसे देने के लिए दबाव बनाया जाता था।

618 रजिस्टर से होगी कड़ी जांच

नागपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान 618 रजिस्टर जब्त किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों की जानकारी दर्ज है। पुलिस पता लगा रही है कि यह जानकारी कहां से जुटाई गई थी और इसका इस्तेमाल किन लोगों को निशाना बनाने के लिए किया गया। रजिस्टर में दर्ज कितने लोगों से अब तक रंगदारी वसूली जा चुकी है, इसकी भी जांच की जा रही है। पता चला है कि सरपंचों, विधायकों और पंचायत सचिवों को फोन करते थे। विज्ञापन देने से इनकार पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी दी जाती थी।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर इस पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी आरोपी मोनिका नगर में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों का पता लगाया। इन सेंटरों में महिलाएं काम कर रही थीं। मुख्य आरोपी मोनिका लाल सिंह सूर्यवंशी (28) सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों में नेहा लाल सिंह (23), अक्षरा मिलिंद अर्क (21) और कोमल मोहन मोरे (23) शामिल हैं।

6 सरपंचों से वसूली थी रकम

चारों आरोपी युवतियों ने इसी तरह जुनोना फुके की सरपंच प्रभा ओमप्रकाश गोतमारे, देवली की पूर्व सरपंच मंगला कोरडे, भीष्णूर की सरपंच लता बागडे, मायवाडी के सरपंच गौतम शेंडे और खराशी के सरपंच नासिर शेख से भी संपर्क किया था। जांच में आया है कि प्रभा गोतमारे से आरोपियों ने धोखे से 6 सितंबर को ऑनलाइन 500 रुपए वसूल किए थे।

Updated on:
19 Nov 2026, 11:38 AM IST
Published on: