भोपाल

‘दतिया में हुए इस्तीफे नहीं होंगे स्वीकार’ सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से मिले नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Meets CM Mohan Yadav: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- दतिया उपचुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी, भावावेश में दिये गये इस्‍तीफे पार्टी संगठन स्‍वीकार नहीं करेगा।
2 min read
Jul 11, 2026
bhopal cm mohan yadav
narottam mishra meets cm mohan yadav, सीएम मोहन यादव से मिले नरोत्तम मिश्रा (source-patrika)

Bhopal Narottam Mishra Meets CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर मचे बवाल के बीच भोपाल में नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सीएम हाउस में मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं के बीच विचार विमर्श व बातचीत हुई। बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर आशुतोष शर्मा के नाम का ऐलान होने के बाद शनिवार को नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे थे। भोपाल पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा ने किसी तरह की नाराजगी न होने की बात भी कही थी।

भावावेश में दिए इस्तीफे स्वीकार नहीं होंगे- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव को लेकर आशुतोष तिवारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। मेरी जानकारी में आया है कि भावावेश में दतिया के कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, हालांकि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज होकर दतिया में जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और भाजपा के सभी पार्षदों व बड़ी संख्या में अपने इस्तीफे दिए थे। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था।

'नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में जीतेंगे दतिया का चुनाव'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे। दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।

3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

दतिया उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। वहीं, उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को होगा, जबकि मतों की गणना 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पूरी कर ली जाएगी।

Updated on:
11 Jul 2026 10:31 pm
Published on:
11 Jul 2026 10:31 pm