
भोपाल/ देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। देशहित के फैसले को जहां एक तरफ जनता ने भी कबूल किया है तो वहीं प्रदेश सरकार ने भी जनता के लिए जरूरी व्यवस्थाएं मुहैय्या कराने के लिए कमर कस ली है। शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। जहां एक तरफ अफवाह फैलाने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी हुए हैं, वहीं लोगों को इस हालात में न घबराने की भी सलाह दी जा रही है। प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि, कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपने घरों में रहकर सरकार का सहयोग करें। लोगों को ये भी बताया जा रहा है कि, 21 दिनों तक देश बंद जरूर है, लेकिन ज़रूरी चीजों की सप्लाई बंद नहीं की जाएगी।
पढ़ें ये खास खबर- अब हंता वायरस का कहर, 26 लोग हुए संक्रमित 1 की मौत
लोगों से की जा रही ये अपील
लोगों से कहा जा रहा है कि, इस बात की गंभीरता को समझे कि, अगर आप अकेले घर से बाहर निकलते तब भी आपका परिवार बिना घरों से निकले सिर्फ आपके कारण बीमार, बहुत बीमार हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि, आप खासतौर पर उस स्थान पर न जाएं जहां लोग हों। घर से बाहर निकलने से बचें, इन दिनों अगर आप घर से बाहर नहीं निकलते तो आपको पता भी नहीं चलेगा और आप देश हित और समाज सेवा का काम कर रहे होंगे। किसी बेहद जरूरी आवश्यक्ता के समय ही घर से बाहर निकलें। सिर्फ ज़रूरी सेवा में लगे लोगों को ही बाहर निकलने की छूट रहेगी, उनके लिए पास बनाए जा रहे हैं।
Coronavirus Update : पुलिस को मिला फ्री हैंड, अब सड़क पर दिखे तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
सीएम शिवराज भी कर चुके हैं अपील
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन पर आम लोगों से अपील कर चुके हैं कि, लोग भयभीत न हों। इस दौरान पूरे प्रदेश में ज़रूरी सामान की सप्लाई की व्यवस्था जारी रहेगी। सभी ज़िलों के कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार अगले 21 दिन तक ये व्यवस्था सुचारू रखेगी कि, सभी को ज़रूरत का सामान मिलता रहे। कोई चिंता न करे, रोजमर्रा की सभी चीजें आपको उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, बुधवार रात 8 बजे एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कोरोना वायरस से बचने और नेशनल लॉकडाउन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करेंगे।
21 दिनों के इस देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सामान की होम डिलेवरी सुविधा सुचारू रहेगी। भोपाल में हुई पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में फैसला लिया गया है कि, रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति, कालाबाजारी रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद डीआईजी शहर इरशाद वली, कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने अफसरों को लॉकडाउन के दौरान कानून-व्यवस्था और अन्य व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। स्थानीय थानों में प्राइवेट कर्मचारियों और व्यापारियों के पास बनाए जा रहे हैं, ताकि लॉकडाउन के दौरान इन लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
श्रम विभाग का दैनिक वेतन भोगियों के लिए बड़ा आदेश
श्रम विभाग ने दैनिक मज़दूरी करने वाले मजदूरों को ध्यान रखते हुए बड़ा आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि, 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान किसी मजदूर का वेतन नहीं काटा जाएगा। न ही किसी कर्मचारी की छंटती होगी। सरकार के हर निर्देश का पालन आवश्यक रूप से सभी संस्थानों को करना होगा। जो भी संस्थान इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
21 दिन का सुनते ही दहशत में आए लोग
बता दें कि, मंगलवार की रात 8 बजे देश को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री मोदी ने देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए जैसे ही लोगों से कहा कि, आगामी 21 दिनों तक देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। साथ ही, ये भी कहा कि, आज रात 12 बजते ही आपके घरों के बाहर एक लक्षमण रेखा खिच जाएगी, जिसे आपको पार नहीं करना। मोदी की अपील देश हित में थी, लेकिन जैसे ही लोगों ने 21 दिन बंद की बात सुनी तो अधिकतर लोग घबरा गए और अपने घरों में सामान भरने की होड़ लगा दी। किसी को ये चिंता नहीं थी कि, अगर वो किसी कोरोना के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या होगा।
जनता से अपील
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के अलावा भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने शहर के लोगों से लॉक डाउन के दौरान सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा लोग घबराने की जरूरत नहीं, कोरोना वायरस को लेकर अफवाहें फैलाने वालों से बचें। संयम बरतें और ज़रूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करें। वहीं, डीआईजी इरशाद वली ने भी कहा जो भी कोई अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.साथ ही सोशल डिस्टेंस रखने की अपील भी की।
ये कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद
24- नगर निगम रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी अधिकृत पास धारक