भोपाल

एयरफोर्स के विमान से आए पेपर, परीक्षा केंद्रों पर लग रहे 5 जी जैमर, भोपाल में नीट की तगड़ी व्यवस्था

NEET UG Re Exam - कमांडो, विशेष सुपरिटेंडेंट और पुलिस सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचेंगे प्रश्न-पत्र, पहली बार पैरामिलिट्री व डिजिटल मॉनिरिंग का सुरक्षा घेरा

2 min read
Jun 19, 2026
NEET exam papers arrived in Bhopal via Air Force aircraft
NEET Re Exam - Patrika.com

NEET - नीट यूजी री-एग्जाम NEET UG Re Exam को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रश्न-पत्र भारतीय वायुसेना के दो विशेष विमानों से राजधानी पहुंचाए गए हैं और उन्हें बैंक लॉकर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। खास बात यह है कि किस परीक्षा केंद्र के लिए पेपर किस स्थान से जारी होंगे, इसकी जानकारी 21 जून की सुबह ही केंद्राध्यक्षों को मिलेगी। इसके बाद कमांडो, विशेष सुपरिटेंडेंट और पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्न-पत्र केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। जिले में इस बार 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को तनाव नहीं देने के निर्देश भी दिए गए हैं। नीट परीक्षा के चलते इंदौर से विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय भी लिया गया है।

चुनाव से भी भारी सुरक्षा इंतजाम, एआइ आधारित सीसीटीवी सिस्टम से रियल टाइम नजर

री-एग्जाम में सुरक्षा को लेकर तकनीक और फोर्स दोनों का बड़ा इस्तेमाल किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर 5जी सिग्नल जैमर सक्रिय रहेंगे, ताकि बाहरी संपर्क न हो सके। वहीं एआइ आधारित सीसीटीवी सिस्टम से हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रहेगी।

परीक्षार्थियों को तनाव न दें, जिससे नकल की संभावना न हो, उसे न उतारें

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा, चेकिंग के समय परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। ऐसे चीजें जिससे नकल की संभावना न हो, उसे न उतारें।

15 मिनट अतिरिक्त समय: अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश

इस बार परीक्षार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।

नीट परीक्षा के चलते इंदौर से चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

इस बीच नीट परीक्षा के चलते रेलवे ने भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। इंदौर में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और नीट परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम और डॉ. आंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

मप्र, महाराष्ट्र एवं गुजरात को राहत, तीन राज्यों के रेल यात्रियों को सुविधा

इन ट्रेनों से तीन राज्यों के रेल यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। मप्र के साथ ही महाराष्ट्र एवं गुजरात के यात्रियों को भी सुविधा होगी।

  1. प्रश्न-पत्र बैंक लॉकर में सुरक्षित रखे गए।
  2. पेपर वितरण की जानकारी अंतिम समय पर दी जाएगी। 3. कमांडो और पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचेंगे पेपर।
  3. हर पेपर सेट को विशेष कोड से ट्रैक किया गया।
  4. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  5. ओएमआर शीट भी सुरक्षा घेरों में वापस भेजी जाएंगी।
Published on:
19 Jun 2026 07:09 am