New Chief Secretary: एमपी सीएस बनने के बाद अनुराग जैन आज आएंगे भोपाल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी अब एमपी कैडर के पंकज अग्रवाल को
मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन कामकाज संभाल लेंगे। वे बुधवार शाम भोपाल पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे।
सीएस बनने के बाद जैन मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में पेंडिंग कामकाज निपटाते रहे। कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रिका को बताया कि उनके पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं, आदेश के तुरंत बाद रिलीव होना संभव नहीं था, इससे उन्हें दिल्ली रुकना पड़ा।
सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव का अतिरिक्त प्रभार पंकज अग्रवाल को दे दिया है। वे 1992 बैच के एमपी कैडर के अधिकारी हैं, अभी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।