27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल की बाढ़ में फंसे पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए MP के भक्त, सीएम बोले, सुरक्षित लेकर आएंगे…

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़, एमपी के कई लोग फंसे, इनमें 6 जबलपुर, डिंडोरी के 7 और रीवा के 4 दर्शनार्थी शामिल.. सीएम डॉ. मोहन यादव से लगाई मदद की गूहार, मोहन यादव ने दिया आश्वासन
less than 1 minute read
Google source verification
nepal flood

नेपाल की बाढ़ में फंसे एमपी के 17 लोग, सीएम ने दिया मदद का आश्वासन।

Nepal Flood: नेपाल में दो दिन पहले आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सड़क व पुल के बहने से प्रदेश के 17 लोग पहाड़ी इलाके में फंस गए। पशुपतिनाथ के दर्शन को गए जबलपुर के सहायक प्राध्यापक के परिवार ने वीडियो भेजकर शासन-प्रशासन से मदद मांगी। सभी काठमांडू की मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हैं।

इनमें 6 जबलपुर, डिंडोरी के 7 और रीवा के 4 दर्शनार्थी हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है, भी को सुरक्षित लेकर आएंगे। वेटरनरी यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक राकेश बरहैया माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ पशुपतिनाथ के दर्शन को गए थे। काठमांडू में फंस गए। धर्मशाला में रुकने की जगह तो मिली पर खाने-पीने से लेकर अन्य परेशानी हुई। बरहैया ने वीडियो शेयर कर सीएम व कलेक्टर से मदद मांगी।

यहां के श्रद्धालु फंसे डिंडोरी

राजेश साहू, रमेश, दुर्गा, विनोद, खुशबू, संतोष साहू, विपत जबलपुर: राकेश बरहैया, सोनिया बरहैया, लवकुश बरहैया (6), वाणी(3), किरन (60), गोपेंद्र बरहैया(72) रीवा : देवराज पटेल, यशराज, श्यामकली, लक्ष्मी पटेल