भोपाल

Bhopal news: पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया मॉडल, आपस में कनेक्ट होगी मेट्रो, ई-बस और साइकिल

Public transport: भोपाल में मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और रेंटल साइकिल को जोड़कर एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आराम से सफर की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Jul 19, 2026
Public transport: मजबूत होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Photo Source: AI Image)
Public transport: मजबूत होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Photo Source: AI Image)

Metro Project:एमपी के भोपाल शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया मॉडल जमीन पर उतारने के लिए मेट्रो रेल, इलेक्ट्रिक बस और रेंट बाइक साइकिल को आपस में कनेक्टिविटी दी जा रही है। जिला यातायात समिति की बैठक में मिले सुझाव के आधार पर इस मॉडल को तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बसों के सभी रूट मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑरेंज लाइन, ब्लू लाइन के सभी स्टेशन से कनेक्ट रहेंगे। मेट्रो स्टेशन से यात्री इलेक्ट्रिक बस में सवार होंगे और जिन बस स्टॉप पर उतरेंगे वहां किराए की साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

इसका इस्तेमाल यात्री जीपीएस मॉनिटरिंग के आधार पर कर सकेंगे, कॉलोनी क्षेत्रों में साइकिल स्टैंड की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि मंजिल पर पहुंचकर पैसेंजर साइकिल वापस जमा कर सकें। प्रोजेक्ट इस बार स्मार्ट सिटी कंपनी और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के संयुक्त निगरानी में लागू किया जाएगा। एम्स से सुभाष फाटक के बीच मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो गया है, 25 से इलेक्ट्रिक बस का कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है।

मेट्रो ट्रेन प्रजोक्ट

भोपाल मेट्रो के मास्टर प्लान में कुल 6 कॉरिडोर्स (लगभग 104 किमी) की योजना बनाई गई है। आने वाले समय में रेड, ग्रीन, येलो और ब्राउन लाइन्स पर भी काम शुरू करने का प्रस्ताव है, जो बैरागढ़, एयरपोर्ट और मंडीदीप जैसे उपनगरीय इलाकों को आपस में जोड़ेगे।

ऑरेंज लाइन

(करोंद से एम्स): यह रूट भोपाल के कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक और प्रशासनिक जिसमें एम्स, इलाकों को जोड़ता है, अलकापुरी, हबीबगंज (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन), डीबी मॉल (बोर्ड ऑफिस चौराहा), और सुभाष नगर शामिल हैं।

करोंद चौराहा से एम्सः 16.74 किमी-16 स्टेशन।
एम्स से सुभाष नगर तक (6.22 किमी) रूट चालू हो गया है।

ब्लू लाइन

(भदभदा से रत्नागिरी)- यह मुख्य रूप से शहर के पूर्व से पश्चिम हिस्से को जोड़ता है। यह 'भदभदा चौराहा से शुरू होकर डिपो चौराहा, जवाहर चौक, और गोविंदपुरा होते हुए भेल क्षेत्र के रत्नागिरी चौराहे तक जाएगा।

ब्लू लाइन प्रोजेक्ट

भदभदा चौराहा से रत्नागिरी चौराहा-14.16 किमी-14 स्टेशन।

जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों के नेटवर्क को मजबूत करने की बजाए सरकार ने मेट्रो मॉडल लागू किया है जिसे यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस प्रकार के प्रयोग तभी सफल होंगे जब बेहतर कनेक्टिविटी किफायती दाम पर नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाए।-राजेंद्र कोठारी, सदस्य, भोपाल इंटरनेशल सेंटर

सभी प्रोजेक्ट के टेंडर जारी कर दिए हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी से तीनों ट्रांसपोर्ट मॉडल को यात्री मिलेंगे। - अंजु अरुण कुमार, सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

Updated on:
19 Jul 2026 12:53 pm
Published on:
19 Jul 2026 12:53 pm