
Berasia Accident Case (बैरसिया में दर्दनाक हादसा Photo Source- Viral CCTV Screenshot)
Bhopal News :मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले के बैरसिया थाना क्षेत्र के ललरिया गांव एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मनपसंद चीज न मिलने पर रूठकर एक 3 साल की मासूम बच्ची सड़क पर आकर बैठ गई। लेकिन, इसी दौरान उसके ठीक सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो मासूम की मौत बनकर आगे बढ़ गई।
बता दें कि, अचानक आगे बढ़ी स्कॉर्पियो की चपेट में मासूम आ गई। कार के नीचे फंसकर 20 फीट तक घिसटती रही, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये पूरा घटनाक्रम घटना स्थल के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो बेहद विभत्स है, जिसके चलते पत्रिका आपको दिखा नहीं सकता। वहीं, मासूम पर वाहन चढ़ाने वाला चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसकी पहचान कर ली गई गई है, वो मौके से फरार है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ललरिया गांव में रहने वाले सोहेल खान की 3 वर्षीय बेटी जूना खान रविवार को अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर पसंद की चीज न मिलने से जूना नाराज हो गई। लौटते समय बड़ी बहन तो सड़क पार कर आगे निकल गई, लेकिन जूना रूठकर बीच सड़क पर ही बैठ गई। जूना जिस जगह बैठी थी, वही एक स्कॉर्पियो कार भी खड़ी थी। बच्ची के बैठने के महज 10 सेकंड बाद ही चालक ने बिना देखे वाहन को आगे बढ़ा दिया। मासूम उसके नीचे फंस गई और 20 फीट तक घिसटती चली गई। इसके बाद वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान जाकिर खान के रूप में कर ली है, जो उसी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, मासूम मृतका के पिता सोहेल खान और मां दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।
वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार रात शहर के ही निशातपुरा थाना इलाके में तेज रफ्तार कार से कुचलने से एक साल के राम राव अहिरवार की मौत मामले में पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से बताया गया, जांच में यह सामने आया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। इसलिए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
Updated on:
20 Jul 2026 11:07 am
Published on:
20 Jul 2026 11:07 am
